विश्व के महान गायक किशोर कुमार का जन्म म.प्र. के खण्डवा जिले में हुआ। किशोर कुमार विश्व के सर्वोत्तम वर्सेटाइम सिंगर थे। साथ ही उनका अभिनय भी बेमिसाल था। किशोर दा गायक के साथ निर्माता, निर्देशक, लेखक, संगीतकार एवं अभिनेता भी रहे। उनकी गायकी में चुलबुलापन, ‘याडलिंग’ निराला अंदाज उन्हें अन्य पार्श्वगायकों से भिन्न करता है। “कोई हमदम न रहा” गीत की गहराई ने उन्हें विश्व में पहचान दिलाई। किशोर कुमार की स्मृति में 13 जून 2013 को ग्वालियर के जीवाजी क्लब में KKFC म्यूजिक इंडिया की स्थापना की बैठक हुई एवं के.के.एफ.सी. म्युजिक इंडिया अकादमी स्थापित की गयी। पार्श्व गायक श्री कुमार शानू इसके मुख्य संरक्षक हैं एवं बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार मीतब्रोस अध्यक्ष है। किशोर कुमार अकादमी का सम्पूर्ण निर्देशन, मार्गदर्शन, योजना, परिकल्पना, संगीत मुनी श्री संजय देवले जी की है। जिनकी परिकल्पना से अकादमी द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते हैं। के.के.एफ.सी. म्युजिक इंडिया अकादमी के संस्थापक डॉ. कुमार राजेश एवं सचिव अंजना कुमार (भोपाल) हैं।