kkfcmusicindia.com

KKFC India Music

Welcome ToKKFC Music India®

विश्व के महान गायक किशोर कुमार का जन्म म.प्र. के खण्डवा जिले में हुआ। किशोर कुमार विश्व के सर्वोत्तम वर्सेटाइम सिंगर थे।

डॉ. कुमार राजेश

एम डी

Founder & Chief
KKFC Music India

डॉ. कुमार राजेश का पूरा नाम डॉ. राजेश कुमार मालवीय है और वो भोपाल शहर से है। उनक प्रारंभिक शिक्षा भोपाल के वर्तमान में एक्‍सीलेंस सुभाष स्‍कूल से हुई। इसके पश्‍चात् उन्‍होने एम.डी स्‍नातकोत्‍तर हुए। वर्तमान में पं. खुशीलाल आयुर्वेद संस्‍थान में सीनियर प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। स्‍कूल के समय से ही संगीत की प्रतियोगिताएं उन्‍होने जीती और राष्ट्रीय स्‍तर पर दिल्‍ली मे गायन क्षेत्र मे चयन हुआ। 1991 में कुमार सानू से वह अत्‍यधिक प्रभावित हुए और अपनी शैली को कुमार सानू की गायन शैली से जोड़ा। 2010 मे सिटी ऑफ म्‍यूजिक ग्‍वालियर के जीवाजी क्‍लब से उन्‍होने कुमार सानू के गीतों पर आधारित आशिकी-ए म्‍यूजिक एल्‍बम रिलीज किया। ग्‍वालियर सिटी के मेयर श्रीमती समीक्षा गुप्‍ता द्वारा रिलीज किया गया।

एल्‍बम कॉफी चर्चित हुआ क्‍योकि मेलोडी किंग कुमार सानू के गीतों का यह इंडिया में पहला एल्‍बम था जिसका कवर वर्जन डॉ. कुमार के द्वारा गाया गया इस एल्‍बम की गूंज की मुम्‍बई के साना म्‍यूजिक वर्ल्‍ड मे भी हुई जो कि कुमार सानू का मुम्‍बई स्थित उनका घर है। कुमार सानू ने डॉ. कुमार को मुम्‍बई अपने घर Award-Ceremony मे बुलाया और साथ मे लंच किया। 2010 से डॉ. कुमार ने पीछे मुडकर नही देखा और उसी समय एक बड़े म्‍यूजिक कंसर्ट में उन्‍हे परफार्म करने का मौका मिला जिनमें सिने स्‍टार जैकी श्राफ और प्रसिद्ध गायक विनोद राठौर सहित प्रदेश के मुख्‍यमंत्री उपस्थित हुए। विनोद राठौर द्वारा डॉ. कुमार को ट्राफी देकर सम्‍मानित किया और उन्‍होने आशिकी एल्‍बम की प्रशंसा की।

2013 तक डॉ. कुमार ने बीते 3 वर्षों मे छोटे बड़े म्‍यूजिक कंसर्ट मे भाग लेकर परफार्म किया और अपना नाम स्‍थापित किया। कुमार सानू के साथ ही डॉ० कुमार महान गायक किशोर कुमार से भी अत्‍यंत प्रभावित थे जो खण्‍डवा मध्‍यप्रदेश की शान माने जाते है। वर्ल्‍ड म्‍यूजिक डे 21 जून 2013 को डॉ. कुमार ने ग्रेट सिंगर किशोर कुमार के सम्‍मान में केकेएफसी म्यूजिक इंडिया की स्‍थापना की और लगभग इन 13 वर्षों में 100 से अधिक म्‍यूजिक कंसर्ट किशोर कुमार के सम्‍मान मे कर चुके है। साथ ही 2 म्‍यूजिक अवार्ड की भी स्‍थापना की जो कि किशोर कुमार फैंस क्‍लब केकेएफसी की ओर से प्रत्‍येक वर्ष किशोर अवार्ड राज्‍य स्‍तरीय उत्कृष्‍ट गायक को उनके जन्‍मदिवस 04 अगस्‍त को प्रदान किया जाता है और साथ ही राष्‍ट्रीय स्‍तर का केकेएफसी म्‍यूजिक इंडिया अवार्ड राष्‍ट्रीय किशोर कुमार स्‍मृति सम्‍मान के रूप में उनके पुण्‍यतिथि पर प्रदान किया जाता है। यह राष्‍ट्रीय का अवार्ड अभी तक डॉ. कुमार ने केकेएफसी के माध्‍यम से सर्वप्रथम मेलोडी किंग कुमार सानू, अलका याग्निक, गुंदेचा बंधु, शान, मीत ब्रदर्स, मोहित चौहान, शंकर महादेवन, एहसान लाय, रूमी जाफरी को राष्‍ट्रीय किशोर कुमार स्‍मृति अवार्ड दिया जा चुका है। इसी तरह राज्‍य स्‍तरीय किशोर अवार्ड रियलिटी शो के माध्‍यम से मध्‍यप्रदेश को गौरवांवित करने वाले उत्‍कृष्‍ट गायक- गायिकाओं को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है इसमें सर्वप्रथम X-Factor विजेता गीत सागर, डॉ. कुमार राजेश, आशिकी-ए एल्‍बम फेम सौम्‍या शर्मा दिल है हिन्‍दुस्‍तानी फेम, मिहिका एम बी म्‍यूजिक कंपनी मुम्‍बई फेम, राधिका मिश्रा जी सारे गा मा पा, नियम कानूनगो (इंडियन आईडल फेम), संदीपा पारे (प्रदेश की प्रसिद्ध गायिका), राजू राव (प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार), अनिल श्रीवास्‍तव (के फॉर किशोर फेम) को सम्‍मानित किया जा चुका है। लाईफ टाइम अचीवमेन्‍ट अवार्ड 2025 प्रसिद्ध डॉ० एवं गायक डॉ. टी०एन दुबे को प्रदान किया गया।

मेलोडी किंग कुमार सानू ने इंडियन आईडल के आप,हम और किशोर कुमार शोज् में केकेएफसी मूमेन्टो को करोडों दर्शकों जिन्‍होने टीवी मे देखा को प्रदर्शित किया।

डॉ. कुमार को राज्‍यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा राजभवन में सम्‍मानित किया गया। डॉ. कुमार द्वारा भारत रत्‍न अटल बिहारी बाजपेयी के शिक्षा अध्‍ययनरत् एम.एल.बी महाविद्यालय ग्‍वालियर सांग गाया। इस महाविद्यालय मे बाजपेयी जी द्वारा अध्‍ययन किया जा चुका है।

Coming Soon Program 2026

KKFC India एक नजर में …

मीतब्रॉस (भाई हरमीत-मनमीत) प्रसिद्ध संगीतकार, मुम्बई- अध्यक्ष KKFC Music India

जन्म स्थान ग्वालियर म.प्र., पिता श्री गुलजार सिंह। 2005 से बॉलीवुड में एक्टिव, 2010 में फिल्म ‘इसी लाइफ में’ से संगीत निर्देशन प्रारम्भ। फिल्म दो-दुनी चार से प्रसिद्धि । प्रमुख फिल्मों में संगीत निर्देशन : ये दूरियाँ (2011), पानसिंह तोमर, क्या सुपर कुल है हम, ओ माई गॉड, सूट ऑफ बाडेला, पुलिसगिरी, जंजीर, सत्याग्रह, बॉस, रागिनी एमएमएस, भूतनाथ रिर्टन, किक, रॉय, एक पहेली लीला आदि। 2016 में फिल्म फेयर ऑवार्ड,आईफा ऑवार्ड, मिर्चमसाला ऑवार्ड |

कुमार सानू, प्रसिद्ध पार्श्वगायक, मुम्बई- मुख्य संरक्षक KKFC India

कलकत्ता में जन्में कुमार सानू को मूल नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है। उनके घर में ही शुरू से संगीत की परम्परा रही है।1990 में आशिकी फिल्म से इन्होंने अपनी पहचान बनायी। पहला ब्रेक जगजीत सिंह ने दिया। लगभग 14000 गाने गा चुकेकुमार सानू का एक दिन में 28 गाने रिकार्डिंग का वर्ल्ड रिकार्ड है। इनको 6 बार पार्श्वगायन में फिल्म फेयर ऑवार्ड मिल चुका है।

श्री संजयदेवले (संगीत गुरु)-ग्वालियर (दिग्दर्शक, निर्देशक, परिकल्पना एवं निर्देशक KKFC India

भारतीय संगीत महाविद्यालय ग्वालियर में संगीत गुरु, शास्त्रीय गायन के साथ वाद्ययंत्रों का ज्ञान, शास्त्रीय संगीत में पीएचडी स्कालर, राजामानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय ग्वालियर। आपके द्वारा संगीत शिक्षा प्राप्त शिष्यों की बॉलीवुड में प्रसिद्धि । संगीतकार साधू तिवारी एवं एक्सफेक्टर इंडिया विनर, गीत सागर, अनेक शिष्य मुम्बई में गायन द्वारा प्रसिद्धि प्राप्त।

KKFC Music India

Academy Activities

Kishore Award Ceremony

KKFC Music India Award

Chief Guest, Ministers, Bureaucrat Social Works

About Us

KKFC India एक नजर में …

विश्व के महान गायक किशोर कुमार का जन्म म.प्र. के खण्डवा जिले में हुआ। किशोर कुमार विश्व के सर्वोत्तम वर्सेटाइम सिंगर थे। साथ ही उनका अभिनय भी बेमिसाल था। किशोर दा गायक के साथ निर्माता, निर्देशक, लेखक, संगीतकार एवं अभिनेता भी रहे। उनकी गायकी में चुलबुलापन, ‘याडलिंग’ निराला अंदाज उन्हें अन्य पार्श्वगायकों से भिन्न करता है। “कोई हमदम न रहा” गीत की गहराई ने उन्हें विश्व में पहचान दिलाई। किशोर कुमार की स्मृति में 13 जून 2013 को ग्वालियर के जीवाजी क्लब में KKFC म्यूजिक इंडिया की स्थापना की बैठक हुई एवं के.के.एफ.सी. म्युजिक इंडिया अकादमी स्थापित की गयी। पार्श्व गायक श्री कुमार शानू इसके मुख्य संरक्षक हैं एवं बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार मीतब्रोस अध्यक्ष है। 

Our Motive

मुख्य उद्देश्य

Client Review

What They Say About Us?

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris.

Bass Smith

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Ketut Susilo

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Juliana Silva

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

Committee

Committee

Kumar Sanu

(Chief Petron KKFC Music India)

Meet Bros

(Chairman KKFC Music India Mumbai)

Guru Shree Sanjay Devle

(Director, KKFC Music India)

Smt. Anjana Malviya

(Secretary, KKFC Music India)

Dr. Anil Mehendele

(Treasurer, KKFC Music India)

Yash Devle

(Executive Member, KKFC Music India)

KKFC Music India
Icon
Mihika

प्रदेश की उत्‍कृष्‍ट युवा गायिका मीहिका को समाज गौरव अवार्ड से एक भव्‍य आयोजन में सम्‍मानित किया गया। कुन्‍दन बाबा स्‍मृति मे आयोजित कार्यक्रम में श्री जे.एन. कंसोटिया आईं.ए.एस अपर मुख्‍य सचिव गृह विभाग (पूर्व) द्वारा अवार्ड प्रदान किया गया।

शहर की मीहिका छोटी उम्र में ही एम्‍स रेटिना के सोलो वेस्‍ट्रन सांग प्रतियोगिता की विनर बनकर मूड इंडिगों मुम्‍बई में अपनी जगह बनायी उस समय वह मात्र 15 वर्ष की थी। दैनिक भास्‍कर ओपन माईक प्रतियोगिता की दो बार विजेता बनी। म्‍यूजिक डायरेक्‍टर मीत ब्रदर्स ने उन्‍हे मात्र 14 वर्ष की उम्र में अपनी एम.बी म्‍यूजिक कंपनी में कान्‍ट्रेक्‍ट साइन करवाया और इस म्‍यूजिक कंपनी के तहत स्‍पोटिफाई ने इनके 5 सोलो सांग्‍स का एलबम जारी किया। ग्‍वालियर के रूपसिंह स्‍टेडियम में मीत ब्रदर्स के साथ धमाकेदार प्रस्‍तुति दे चुकी मीहिका बी.एस.एस.एस कॉलेज के साइकोलोजी विषय की छात्रा है और बी.एस.एस.एस द्वारा भी उन्‍हे सिंगिंग अवार्ड भी मिल चुका है। केकेएफसी म्‍यूजिक इंडिया द्वारा भी उत्‍कृष्‍ट गायन के लिए किशोर अवार्ड से सम्‍मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर सम्‍मान प्राप्‍त करते हुए उनकी प्रस्‍तुति हुयी और सभी को अपनी गायन शैली से सबका मन मोह लिया और उन्‍होने मालवीय समाज के अध्‍यक्ष श्री मगनलाल मालवीय सहित सभी को आत्‍मीय धन्‍यवाद दिया। 

Scroll to Top